Bihar Board Class 10 Sanskrit Exam 2027 की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यहां संस्कृत के महत्वपूर्ण Subjective Question Answer दिए गए हैं। इसमें मङ्गलम्, पाटलिपुत्रवैभवम्, भारतीयसंस्काराः, नीतिश्लोकाः, कर्मवीरकथा, स्वामी दयानन्द, मन्दाकिनीवर्णनम् और व्यावहारिककथा जैसे महत्वपूर्ण पाठों से लघु उत्तरीय प्रश्न-उत्तर शामिल किए गए हैं।
इसके साथ हिन्दी से संस्कृत अनुवाद के भी महत्वपूर्ण वाक्य दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों को केवल याद न करें बल्कि उत्तर का अर्थ समझकर लिखने का अभ्यास करें। ये प्रश्न परीक्षा की तैयारी और Revision के लिए उपयोगी हैं।
नोट: ये महत्वपूर्ण Practice Questions हैं। इन्हें Bihar Board 2027 का आधिकारिक प्रश्नपत्र न समझें। परीक्षा की अंतिम तैयारी में अपने पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तक और Board द्वारा जारी Model Paper को भी जरूर देखें।
Class 10 Sanskrit Important Hindi to Sanskrit Translation
| 80. | परिश्रम के बिना विद्या नहीं होती है। | परिश्रमं विना विद्या न भवति। |
| 81. | कालिदास कवियों में श्रेष्ठ है। | कालिदासः कविषु श्रेष्ठः अस्ति। |
| 82. | राम ने रावण को बाण से मारा। | रामः रावणं बाणेन हतवान्। |
| 83. | गुरु शिष्य के साथ घूमता है। | गुरुः शिष्येण सह भ्रमति। |
| 84. | बालक को पढ़ना अच्छा लगता है। | बालकाय पठनं रोचते। |
| 85. | हिमालय से गंगा निकलती है। | हिमालयात् गङ्गा निर्गच्छति। |
| 86. | राम एक लड़का है। | रामः एकः बालकः अस्ति। |
| 87. | वह दशम वर्ग में पढ़ता है। | सः दशमवर्गे पठति। |
| 88. | तुम गाँव में रहते हो। | त्वं ग्रामे निवससि। |
| 89. | तुम छात्र हो। | त्वं छात्रः असि। |
| 90. | तुम्हारे साथ मैं भी पढ़ता हूँ। | त्वया सह अहम् अपि पठामि। |
| 91. | तुम साँप से डरते हो। | त्वं सर्पात् विभेषि। |
| 92. | परिश्रम से सफलता मिलती है। | परिश्रमेण सफलता मिलति। |
| 93. | वह कलम से लिखता है। | सः कलमेन लिखति। |
| 94. | मुझे मिठाई अच्छी लगती है। | मम मिष्टान्नं रोचते। |
| 95. | राम का भाई श्याम है। | रामस्य भ्राता श्यामः अस्ति। |
| 96. | दशरथ अयोध्या के राजा थे। | दशरथः अयोध्यायाः नृपः आसीत्। |
| 97. | मैं रामायण पढ़ता हूँ। | अहं रामायणं पठामि। |
| 98. | राजा गरीबों को वस्त्र देता है। | राजा दरिद्रेभ्यः वस्त्राणि ददाति। |
| 99. | संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है। | संस्कृतभाषा विश्वस्य प्राचीनतमा भाषा अस्ति। |
| 100. | सदा सत्य बोलो। | सदा सत्यं वद। |
1. मङ्गलम् – महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
1. ‘सत्य का मुँह’ किस पाठ से उद्धृत है?
उत्तर – ‘सत्य का मुँह’ हिरण्यमय पात्र से ढका हुआ है। यह विचार मङ्गलम् पाठ में संकलित उपनिषद् मंत्र से संबंधित है।
2. नदियाँ किसे छोड़कर समुद्र में मिलती हैं?
उत्तर – नदियाँ अपने नाम और रूप को छोड़कर समुद्र में मिल जाती हैं। इसी प्रकार विद्वान भी अपने नाम और रूप का त्याग करके परम पुरुष को प्राप्त करता है।
3. मङ्गलम् पाठ के आधार पर सत्य की महत्ता पर प्रकाश डालें।
उत्तर – मङ्गलम् पाठ में महर्षि वेदव्यास सत्य की महत्ता का वर्णन करते हुए बताते हैं कि मनुष्य को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए, असत्य के मार्ग पर नहीं। सत्य ही देवत्व का वास्तविक स्वरूप है। अतः परम सत्य या ईश्वर को प्राप्त करने के लिए सत्य का मार्ग अपनाना चाहिए।
4. मङ्गलम् पाठ के आधार पर आत्मा की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर – मङ्गलम् पाठ में उपनिषदों के मंत्रों के माध्यम से आत्मा के स्वरूप का वर्णन किया गया है। आत्मा प्राणियों के हृदयरूपी गुहा में निवास करती है। आत्मा अत्यंत सूक्ष्म, महान और अविनाशी है। इसे सामान्य इंद्रियों के द्वारा वश में नहीं किया जा सकता।
5. आत्मा का स्वरूप क्या है? गीता पाठ के आधार पर स्पष्ट करें।
उत्तर – आत्मा मनुष्य के हृदयरूपी गुहा में स्थित मानी गई है। आत्मा अणु से भी सूक्ष्म और महान से भी महान है। आत्मा नित्य एवं अविनाशी है। जो व्यक्ति आत्मा के वास्तविक स्वरूप को समझ लेता है, वह सत्य की खोज की ओर अग्रसर होता है।
6. महान लोग संसाररूपी सागर को कैसे पार करते हैं?
उत्तर – उपनिषदों में ज्ञानी और अज्ञानी मनुष्य के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए बताया गया है कि ईश्वर ही प्रकाश का मूल स्रोत है। ज्ञानी मनुष्य ईश्वर के वास्तविक स्वरूप को जानकर सांसारिक विषय-वासनाओं, मोह और माया से मुक्त हो जाता है। इस प्रकार वह संसाररूपी सागर को पार करता है।
7. विद्वान पुरुष ब्रह्म को किस प्रकार प्राप्त करता है?
उत्तर – उपनिषद् के अनुसार जिस प्रकार बहती हुई नदियाँ अपने नाम और रूप का त्याग करके समुद्र में मिल जाती हैं, उसी प्रकार विद्वान पुरुष अपने अहंकार, नाम और बाहरी रूप का त्याग करके परम ब्रह्म को प्राप्त करता है।
8. उपनिषद् को आध्यात्मिक ग्रंथ क्यों कहा गया है?
उत्तर – उपनिषदों को आध्यात्मिक ग्रंथ कहा जाता है क्योंकि इनमें आत्मा और परमात्मा के संबंध की विस्तृत व्याख्या की गई है। परमात्मा संपूर्ण संसार में व्याप्त है और सभी प्राणियों का परम लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति है।
9. नदी और विद्वान में क्या समानता है?
उत्तर – जिस प्रकार बहती हुई नदियाँ अपने नाम और रूप को छोड़कर समुद्र में मिल जाती हैं, उसी प्रकार विद्वान भी अपने नाम, रूप और अहंकार का त्याग करके परमात्मा में मिल जाता है।
2. पाटलिपुत्रवैभवम् – महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
1. पटना के मुख्य दर्शनीय स्थलों का उल्लेख करें।
उत्तर – पटना के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में संग्रहालय, उच्च न्यायालय, सचिवालय, गोलघर, तारामंडल, जैविक उद्यान, मौर्यकालीन अवशेष, महावीर मंदिर और गुरुद्वारा आदि प्रमुख हैं।
2. पाटलिपुत्र शब्द कैसे बना?
उत्तर – पाटलिपुत्र शब्द पाटल पुष्पों के नाम के आधार पर बना माना जाता है। प्राचीन काल में इसका नाम पाटलिग्राम था, जो आगे चलकर पाटलिपुत्र के नाम से प्रसिद्ध हुआ। प्राचीन संस्कृत ग्रंथों और पुराणों में इसे पुष्पपुर और कुसुमपुर नाम से भी जाना गया है।
3. सिख समुदाय के लोगों के लिए पटना नगर क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर – सिख समुदाय के लिए पटना नगर अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह का जन्म यहीं हुआ था। इस कारण पटना साहिब गुरुद्वारा सिख धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में गिना जाता है।
4. प्राचीन ग्रंथों में पटना के कौन-कौन से नाम मिलते हैं?
उत्तर – प्राचीन ग्रंथों में पटना के नाम पुष्पपुर, कुसुमपुर और पाटलिपुत्र आदि मिलते हैं।
5. कवि दामोदर गुप्त के अनुसार पाटलिपुत्र कैसा नगर है?
उत्तर – कवि दामोदर गुप्त के अनुसार पाटलिपुत्र पृथ्वी का तिलक है। यह विद्या तथा कला का प्रमुख केंद्र रहा है। कवि ने इस महानगर की तुलना इन्द्रलोक से की है और इसे सरस्वती का कुलगृह भी कहा है।
6. कौन-कौन से विदेशी यात्री पटना आए थे?
उत्तर – मेगास्थनीज, फाह्यान, ह्वेनसांग और इत्सिंग जैसे प्रसिद्ध विदेशी यात्री प्राचीन काल में पाटलिपुत्र आए थे।
7. चन्द्रगुप्त मौर्य तथा अशोक के समय पाटलिपुत्र कैसा नगर था?
उत्तर – चन्द्रगुप्त मौर्य के समय पाटलिपुत्र की रक्षा-व्यवस्था अत्यंत मजबूत थी। सम्राट अशोक के शासनकाल में इस नगर का वैभव और समृद्धि और अधिक बढ़ गई थी।
8. पाटलिपुत्र के प्राचीन महोत्सव का वर्णन करें।
उत्तर – पाटलिपुत्र में शरद ऋतु के समय कौमुदी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता था। सभी नागरिक आनंदपूर्वक इस समारोह में भाग लेते थे। गुप्तकाल में इस महोत्सव का विशेष प्रचलन था। वर्तमान समय की दुर्गापूजा से इसकी तुलना की जा सकती है।
9. राजशेखर ने पटना के संबंध में क्या लिखा है?
उत्तर – राजशेखर ने अपनी काव्यमीमांसा में लिखा है कि पाटलिपुत्र शिक्षा का एक प्राचीन केंद्र था। यहां अनेक संस्कृत विद्वान हुए। पाणिनि, पिंगल, व्याडि, वररुचि और पतंजलि जैसे विद्वानों की परंपरा इस क्षेत्र से जुड़ी मानी जाती है।
10. भगवान बुद्ध ने पाटलिग्राम के बारे में क्या कहा था?
उत्तर – भगवान बुद्ध प्राचीन काल में अनेक बार पाटलिग्राम आए थे। उन्होंने इस गांव के महत्व को देखकर कहा था कि यह भविष्य में एक महान नगर बनेगा, परंतु इस नगर को आग, जल और आपसी कलह से हमेशा भय बना रहेगा।
भारतीयसंस्काराः – महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
8. ‘भारतीयसंस्काराः’ पाठ के आधार पर बताइए कि संस्कार कितने हैं तथा जन्मपूर्व संस्कारों का नाम लिखें।
उत्तर – भारतीयसंस्काराः पाठ के अनुसार संस्कारों की कुल संख्या 16 है। जन्मपूर्व संस्कार तीन हैं – गर्भाधान, पुंसवन और सीमन्तोन्नयन।
9. ‘भारतीयसंस्काराः’ पाठ में लेखक का क्या विचार है?
उत्तर – भारतीयसंस्काराः पाठ में लेखक का विचार है कि मनुष्य के व्यक्तित्व का निर्माण संस्कारों से होता है। भारतीय संस्कारों के कारण विदेशियों में भी भारतीय संस्कृति और सुसंस्कारों के प्रति उत्सुकता तथा जिज्ञासा दिखाई देती है।
7. नीतिश्लोकाः – महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
1. अपनी प्रगति चाहने वाले व्यक्ति को क्या करना चाहिए?
उत्तर – अपनी प्रगति चाहने वाले व्यक्ति को निद्रा, तन्द्रा, भय, क्रोध, आलस्य और दीर्घसूत्रता अर्थात् काम को देर से करने की आदत का त्याग करना चाहिए।
2. नीतिश्लोकाः पाठ के आधार पर मूर्ख के लक्षण लिखें।
उत्तर – महात्मा विदुर ने मूर्ख व्यक्ति के प्रमुख लक्षण बताए हैं। ऐसा व्यक्ति बिना बुलाए आता है, बिना पूछे बहुत अधिक बोलता है और अविश्वसनीय व्यक्ति पर भी विश्वास करता है।
3. नीतिश्लोकाः पाठ में नरक के कितने द्वार हैं? उनके नाम लिखें।
उत्तर – नीतिश्लोकाः पाठ के अनुसार नरक के तीन द्वार हैं – काम, क्रोध और लोभ।
4. नीच मनुष्य कौन है? पाठ के आधार पर स्पष्ट करें।
उत्तर – जो व्यक्ति बिना बुलाए किसी स्थान पर प्रवेश करता है, बिना पूछे बहुत बोलता है और अविश्वसनीय व्यक्ति पर विश्वास करता है, वह नीच और मूर्ख व्यक्ति की श्रेणी में आता है।
5. नीतिश्लोकाः पाठ के आधार पर स्त्रियों की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर – स्त्रियों में लक्ष्मी का वास माना गया है। वे पूजनीय तथा सौभाग्यशाली होती हैं और महापुरुषों को जन्म देने वाली होती हैं। इसलिए उनका सम्मान और संरक्षण किया जाना चाहिए।
6. नीतिश्लोकाः पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर – विदुर-नीति पर आधारित नीतिश्लोकाः पाठ हमें सदाचार और संयम की शिक्षा देता है। सांसारिक सुख थोड़े समय के लिए होते हैं, जबकि आध्यात्मिक सुख स्थायी होता है। मनुष्य को काम, क्रोध और लोभ जैसी बुराइयों को त्यागकर अच्छे आचरण का पालन करना चाहिए।
8. कर्मवीरकथा – महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
1. रामप्रवेश राम या कर्मवीर कौन था?
उत्तर – रामप्रवेश राम कर्मवीरकथा का प्रमुख पात्र है। उसका जन्म बिहार के मोहन टोला के एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। बचपन में वह पशु चराता था। एक शिक्षक के संपर्क में आने के बाद उसने मेहनत के बल पर अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाई और जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त की।
2. रामप्रवेश राम का जन्म कहाँ हुआ था? उसने देश की सेवा में कैसे यश पाया?
उत्तर – रामप्रवेश राम का जन्म बिहार के मोहन टोला नामक गांव में हुआ था। उसने अपनी प्रशासनिक क्षमता, मेहनत और समय पर सही निर्णय लेने की योग्यता के कारण देश की सेवा में यश प्राप्त किया।
3. कर्मवीरकथा से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर – कर्मवीरकथा से हमें यह शिक्षा मिलती है कि मनुष्य अपने सच्चे कर्म, उत्साह, लगन और कठिन परिश्रम से ऊंचा स्थान प्राप्त कर सकता है। निर्धन एवं दलित परिवार में जन्म लेने के बावजूद रामप्रवेश राम मेहनत के बल पर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच गया।
4. रामप्रवेश राम किस प्रकार केंद्रीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में सफल हुआ?
उत्तर – रामप्रवेश राम कर्मवीर और निर्धन छात्र था। उसने कठोर परिश्रम, धैर्य और आत्मविश्वास के बल पर सफलता प्राप्त की। उसने पुस्तकालयों में अध्ययन किया, समय का सदुपयोग किया और नियमित अध्ययन से केंद्रीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया।
9. स्वामी दयानन्द – महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
1. स्वामी दयानन्द कौन थे? संक्षेप में लिखें।
उत्तर – स्वामी दयानन्द आधुनिक भारतीय समाज के महान सुधारक थे। उन्होंने लोगों को वेदों की ओर लौटने का संदेश दिया और अंधविश्वास, मूर्तिपूजा, जातिभेद तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई।
2. स्वामी दयानन्द मूर्तिपूजा के विरोधी कब और क्यों हुए?
उत्तर – एक बार महाशिवरात्रि की रात शिव-उपासना के समय स्वामी दयानन्द ने एक चूहे को भगवान शिव की मूर्ति पर चढ़कर प्रसाद खाते देखा। तब उनके मन में विचार आया कि जो अपनी रक्षा स्वयं नहीं कर सकता, वह दूसरों की रक्षा कैसे करेगा। इस घटना के बाद वे मूर्तिपूजा के विरोधी हो गए।
3. स्वामी दयानन्द ने समाज के लिए क्या-क्या किया?
उत्तर – स्वामी दयानन्द ने वेदों की शिक्षा का प्रचार किया, जातिभेद और छुआछूत का विरोध किया, अंधविश्वास और मूर्तिपूजा का खंडन किया, स्त्री शिक्षा का समर्थन किया तथा समाज सुधार के लिए आर्य समाज की स्थापना की।
4. स्वामी दयानन्द का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर – स्वामी दयानन्द का जन्म सन् 1824 ई. में गुजरात के टंकारा गांव में हुआ था।
5. आर्य समाज की स्थापना कब और किसने की?
उत्तर – आर्य समाज की स्थापना सन् 1875 ई. में स्वामी दयानन्द सरस्वती ने की थी।
6. स्वामी दयानन्द समाज के महान सुधारक कैसे थे?
उत्तर – स्वामी दयानन्द समाज के महान सुधारक थे क्योंकि उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से समाज को अज्ञान, अंधविश्वास, जातिभेद, छुआछूत और मूर्तिपूजा जैसी कुरीतियों से मुक्त करने का प्रयास किया। उन्होंने वेदों के प्रचार के माध्यम से सत्य, नैतिकता, समानता और सदाचार का संदेश दिया।
7. वैदिक धर्म के प्रचार के लिए स्वामी दयानन्द ने क्या किया?
उत्तर – वैदिक धर्म के प्रचार के लिए स्वामी दयानन्द ने देशभर में भ्रमण किया, व्याख्यान दिए, वेदों का सरल भाषा में अर्थ समझाया और ‘सत्यार्थप्रकाश’ जैसे ग्रंथ की रचना की। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना करके वैदिक विचारों का प्रचार किया।
8. पत्रकारिता के माध्यम से स्वामी दयानन्द ने भारतीय समाज की कुरीतियों का वर्णन कैसे किया?
उत्तर – स्वामी दयानन्द ने अपने लेखों और विचारों के माध्यम से बालविवाह, सतीप्रथा, जातिभेद, छुआछूत, मूर्तिपूजा और अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया। उन्होंने स्त्री शिक्षा और समाज सुधार का समर्थन करते हुए लोगों में जागरूकता पैदा की।
9. स्वामी दयानन्द ने समाज के उद्धार के लिए क्या किया?
उत्तर – स्वामी दयानन्द ने समाज के उद्धार के लिए वेदों की शिक्षा का प्रसार किया, आर्य समाज की स्थापना की, जातिभेद और छुआछूत का विरोध किया, स्त्री शिक्षा का समर्थन किया और लोगों को सत्य, सदाचार तथा स्वावलंबन का संदेश दिया।
10. महाशिवरात्रि पर्व स्वामी दयानन्द के जीवन का निर्णायक मोड़ कैसे बना?
उत्तर – महाशिवरात्रि के दिन शिव-उपासना के समय स्वामी दयानन्द ने एक चूहे को शिव की मूर्ति पर चढ़कर प्रसाद खाते देखा। इस घटना ने उनके मन में मूर्तिपूजा के प्रति प्रश्न उत्पन्न किया। उन्होंने सोचा कि जो मूर्ति अपनी रक्षा नहीं कर सकती वह दूसरों की रक्षा कैसे करेगी। यही घटना उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ बनी और वे मूर्तिपूजा के विरोधी हो गए।
10. मन्दाकिनीवर्णनम् – महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
1. मन्दाकिनी वर्णन पाठ का वर्णन अपने शब्दों में करें।
उत्तर – मन्दाकिनीवर्णनम् पाठ महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के अयोध्याकाण्ड से लिया गया है। इसमें चित्रकूट पर्वत से निकलने वाली मन्दाकिनी नदी की सुंदरता का वर्णन किया गया है। इस पाठ में भगवान श्रीराम अपनी पत्नी सीता को मन्दाकिनी नदी की शोभा के बारे में बताते हैं।
2. मन्दाकिनी वर्णन पाठ में राम सीता को किन-किन रूपों में संबोधित करते हैं?
उत्तर – इस पाठ में श्रीराम सीता को ‘हे शोभने!’, ‘हे सीते!’, ‘हे प्रिये!’, ‘हे विशालाक्षि!’ आदि संबोधनों से संबोधित करते हैं।
3. मनुष्य को प्रकृति से क्यों लगाव रखना चाहिए?
उत्तर – प्रकृति ही मनुष्य का पालन करती है। इसलिए मनुष्य को प्रकृति के प्रति प्रेम और लगाव रखना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि ने प्रकृति के वास्तविक स्वरूप का वर्णन करते हुए मानव को प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया है। इससे हमारा जीवन सुखमय और आनंदमय बनता है।
4. मन्दाकिनीवर्णनम् से हमें क्या संदेश मिलता है?
उत्तर – मन्दाकिनीवर्णनम् पाठ से हमें यह संदेश मिलता है कि प्रकृति हमारे मन और चित्त को आनंदित करती है तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखती है। इसलिए हमें प्रकृति की शुद्धता और पर्यावरण संरक्षण पर हमेशा ध्यान देना चाहिए।
11. व्यावहारिककथा – महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
1. व्यावहारिककथा के आधार पर बताइए कि दान किसको देना चाहिए?
उत्तर – दान जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति को देना चाहिए। दान करते समय किसी प्रतिफल की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। स्थान, समय और योग्य व्यक्ति का ध्यान रखकर दान करना चाहिए।
2. सोने के कंगन को देखकर पथिक ने क्या सोचा?
उत्तर – पथिक ने सोने के कंगन को देखकर सोचा कि ऐसा अवसर भाग्य से ही मिलता है, लेकिन जिस काम में खतरा हो उसे नहीं करना चाहिए। फिर लोभवश वह सोचने लगा कि धन कमाने में भी खतरा होता है। इसी लोभ में आकर वह बाघ की बातों में फंस गया।
3. धन और दवा किसे देना उचित है?
उत्तर – व्यावहारिककथा के अनुसार धन उस व्यक्ति को देना उचित है जो निर्धन और जरूरतमंद हो तथा दवा उस व्यक्ति को देनी चाहिए जो रोगी हो। धनवान को धन तथा निरोगी व्यक्ति को दवा देना उचित नहीं माना गया है।
4. ‘व्यावहारिककथा’ कहाँ से ली गई है? इसके लेखक कौन हैं तथा इससे क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर – व्यावहारिककथा हितोपदेश ग्रंथ के मित्रलाभ खंड से ली गई है। इसके लेखक नारायण पण्डित हैं। इस कथा से हमें शिक्षा मिलती है कि दूसरों की बातों पर लोभ में आकर बिना विचार किए विश्वास नहीं करना चाहिए। सोच-समझकर ही कार्य करना चाहिए। इस कथा का उद्देश्य मनोरंजन के साथ व्यावहारिक ज्ञान देना है।
5. नारायण पण्डित रचित व्यावहारिककथा पाठ का मूल उद्देश्य क्या है?
उत्तर – व्यावहारिककथा का मूल उद्देश्य यह बताना है कि मनुष्य अपने स्वभाव और लोभ के कारण संकट में पड़ सकता है। दूसरों की मीठी बातों पर बिना सोचे-समझे विश्वास नहीं करना चाहिए। सोच-विचार करके ही कोई कार्य करना चाहिए। कथा का उद्देश्य मनोरंजन के साथ व्यावहारिक ज्ञान देना है।
6. व्यावहारिककथा से क्या शिक्षा मिलती है अथवा व्यावहारिककथा का मूल संदेश क्या है?
उत्तर – व्यावहारिककथा हमें यह शिक्षा देती है कि दुष्ट और छलपूर्ण लोगों की बातों पर लोभ में आकर विश्वास नहीं करना चाहिए। प्रत्येक कार्य सोच-समझकर करना चाहिए और लालच से बचना चाहिए।
Class 10 Sanskrit Subjective Question Answer कैसे याद करें?
संस्कृत के Subjective Questions याद करने के लिए सबसे पहले हर पाठ का मुख्य विषय समझें। उसके बाद प्रश्न का छोटा और स्पष्ट उत्तर लिखने की Practice करें। जिन प्रश्नों में किसी व्यक्ति, स्थान या घटना का वर्णन पूछा गया है, उनमें दो से चार मुख्य बिंदुओं को जरूर शामिल करें।
अनुवाद वाले प्रश्नों में विभक्ति, लिंग, वचन और क्रिया पर विशेष ध्यान दें। हिन्दी वाक्य को पहले कर्ता, कर्म और क्रिया में विभाजित करें और फिर संस्कृत में अनुवाद करें।
2 अंक के प्रश्न का उत्तर कैसे लिखें?
लघु उत्तरीय प्रश्न में उत्तर बहुत लंबा लिखने की जरूरत नहीं है। प्रश्न के अनुसार लगभग तीन से पांच स्पष्ट वाक्य लिखना पर्याप्त हो सकता है। नाम, वर्ष, स्थान और मुख्य तथ्य सही लिखने पर विशेष ध्यान दें।
2027 परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी सलाह
इन प्रश्नों को एक बार पढ़ने के बाद बिना उत्तर देखे स्वयं लिखने का अभ्यास करें। पाटलिपुत्रवैभवम्, नीतिश्लोकाः, कर्मवीरकथा, स्वामी दयानन्द, मन्दाकिनीवर्णनम् और व्यावहारिककथा जैसे पाठों के प्रश्नों का बार-बार Revision करें।
हिन्दी से संस्कृत अनुवाद में प्रतिदिन कम से कम 10 वाक्य लिखने का अभ्यास करें। केवल प्रश्न-उत्तर याद करने के बजाय पाठ का अर्थ भी समझें। इससे प्रश्न की भाषा बदल जाने पर भी उत्तर लिखना आसान होगा।
Important Links
| Bihar Board Official Website | Official Website देखें |
| NCERT Official Website | NCERT Website देखें |